संगठन को मजबूत करेगी: सुनीता खत्री।



महिला दिवस के उपलक्ष मे सुनीता खत्री की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस (मीडिया सेल) मे नियुक्ति


महिला दिवस के उपलक्ष में महिला के सम्मान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नागपुर शहर (मीडिया सेल)अमित दुबे इन्होंने सुनीता खत्री की राष्ट्रवादी कांग्रेस (मीडिया सेल) वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर नागपुर पद पे नियुक्ति की है।

इस अवसर पर सुनीता खत्री इन्होंने कहा कि वे शहर भर दौरा करके संगठन को बढ़ाने व मजबुत करने का कार्य अपनी टीम के साथ व राष्ट्रवादी कांग्रेस (मीडिया सेल) जिल्हा अध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में मीडिया सेल संबंधित समस्याओं को लेके सदैव कार्य करते रहेंगे।

सुनीता खत्री इन्होंने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के गृहमंत्री अनिलजी देशमुख राष्ट्रवादी शहर अध्यक्ष श्री अनिल अहिरकर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल वरिष्ठ महासचिव बलजीत सिंह ढिल्लन अध्यक्ष उत्तर नागपुर प्रकाश पसेरकर मध्य नागपुर अध्यक्ष मध्य नागपुर मनोज पौनिकर वरिष्ठ जिल्हा सचिव विजय विश्वकर्मा जिल्हा सचिव हनी खेत्रपाल रितेश पांडे सुनील लवहात्रे अनूप पांडे भाऊ रामजी हूमने इन सभी का आभार माना व ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी विनंती की है।