जैन श्रावक संघ आरणी में भगवान महावीर जन्मकल्याणक उत्साह से मनाया

जैन श्रावक संघ आरणी में भगवान महावीर जन्मकल्याणक उत्साह से मनाया

लोकतंत्र की आवाज़ चंद्रपुर न्यूज नेटवर्क
यवतमाल/ आर्णी 07 अप्रैल भगवान महावीर स्वामी की 2619 वी जन्म कल्याणक जैन श्रावक संघ ने तप जप और धर्म आराधना द्वारा मनाया गया। 31 मार्च से आयंबिल ओलीजी की दुसरी लडी चल रही है जैन श्रावक संघ की 5 श्राविकायो  ने उसदिन से लगातार आयंबिल तप की आराधना चल रही है 8 एप्रिल को पूर्णाहुति होगी। महावीर जन्मकल्याणक के दिन उनके 7 आयंबिल थे। छाया अलीझार प्रतीभाजीजी दुगड शालीनी झांबड सीमा बोरा और किरण छल्लाणी वो तपस्वी है। 
जैन कान्फ्रेन्स के आदेश नुसार सुबह 9-10 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप हरेक के घर पे किया गया। काफी भाई एवं बहनों ने तपस्या की जाप किया और सायंकालीन प्रतिकमण कर महावीर स्वामी से विश्व में यह जो कोरोना महामारी का संकट आया है उससे पुरे विश्व को मुक्ति मिले सभी प्राणी मात्र के प्रति मंगल भावना भायी और जरुरतमंदों को किराणा किट और मेडीसिन निशुल्क देकर अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया।