कांग्रेस के चंद्रपुर शहर जिला अध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी और जिल्हा ग्रामीण प्रकाश देवतले का चयन


  चंद्रपूर , 24 जून (का प्र) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चंद्रपुर जिला शहर अध्यक्ष के रूप में चंद्रपूर शहर महानगर पालिका के पूर्व सभापति  रितेश (रामु) सत्यनारायण तिवारी और चंद्रपूर ग्रामीण जिल्हा अध्यक्ष प्रकाश मारोतराव देवतले का चयन किया गया है और इस चयन के बारे में महाराष्ट्र  प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने आज 24 जून को एक आधिकारिक प्रेस पत्र जारी किया है। रामु तिवारी को शहर अध्यक्ष बनाये जाने पर युवाओं में जोश और हर्ष का माहौल है। उनके शुभ चिंतकों की ओर से अभिनंदन और शुभकामनाएं दी जा रही है।