कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर #Vikas-Dube-Encounter

कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर

कानपुर , 10 जुलाई : कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे का खेल आखिरकार खत्म हो गया है। उसका एनकाउंटर हो गया है। उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी, तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। 

इसी मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे को मारा गया है। विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ।
 बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। घायल अवस्था में विकास दुबे को अस्तपाल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।