Coronavirus Update: 24 घंटे में बढ़े 53,601 कोरोना मरीज, मौत का आंकड़ा 45,257 पर #CoronaVirusUpdate #Covid-19

Coronavirus Update: 24 घंटे में बढ़े 53,601 कोरोना मरीज, मौत का आंकड़ा 45,257 पर 

नई दिल्ली, 11 अगस्त : भारत देश में सोमवार को कोरोना मरीजों  का आंकड़ा 22 लाख 68 हजार 675 पहुंच गया। 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 601 नए मरीज मिले। एक दिन में 871 मौतें भी हुईं। कोरोना से अब तक देश में 45 हजार 257 मरीजों की मौत हो गई है। 
          ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका 48,810 नए केस और 537 मौतें, ब्राजील में 21,888 मामले आए और 721 मौतें हुई।  हालांकि, चार दिन बाद भारत में 60 हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं।

दुनिया में 2 करोड़ से ज्यादा मरीज हो गए हैं। 50 लाख मरीज पिछले सिर्फ 20 दिन में बढ़े हैं। इनमें 9.72 लाख (19.44%) भारत के हैं। हालांकि, दुनिया के कुल मरीजों में से भारत में अभी 11% मरीज हैं। पिछले एक हफ्ते की औसत देखें तो दुनिया के 63% नए मरीज सिर्फ भारत (24.82%), अमेरिका (20.64%) और ब्राजील (17.64%) में ही मिले हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 6 लाख 39 हजार 929 एक्टिव केस हैं। अब तक 45 हजार 257 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, 15 लाख 83 हजार 489 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 9181 नए मामले सामने आए। 6711 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और 293 लोगों की मौत हो गई। इस तरह अब राज्य में 1,47,735 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 18 हजार के पार हो गया। अब तक 18050 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि, 3,58,421 लोग ठीक हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 23 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 40 हजार है। आंकड़ों के मुताबिक, मृत्यु दर गिरकर 1.99 फीसदी पर आ गई है।