मुंबई में भूकंप के झटके

मुंबई में भूकंप के झटके

मुंबई,07 सेप्टेंबर:  महाराष्ट्र  के नासिक में दो दिन पहले लगातार दो बार आए भूकंप  के झटकों के बाद आज एक बार फिर मुंबई की धरती हिल गई। मुंबई में आज करीब 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक मुंबई से करीब 102 किलोमीटर की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल इसमें अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।