बॉलीवुड अभिनेता विजय राज पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, गोंदिया पुलिस ने किया गिरफ्तार #Bollywood #VijayRaaz #Gondiya

बॉलीवुड अभिनेता विजय राज पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, गोंदिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंदिया, 03 नवंबर : बॉलीवुड एक्टर विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया है। विजय पर फिल्म की महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।गोंदिया के एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टी की है।
विजय अपनी फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे। फिल्म की पूरी टीम गोंदिया के एक होटल में रुके थे। आरोप के मुताबिक यहीं एक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल फिल्‍म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
विजय ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। अभिषेक बच्चन स्टारर रन में विजय का कौवा बिरयानी सीन काफी पॉप्युलर हुआ था। इसके अलावा विजय ने मुंबई टू गोवा, धमाल, वेलकम, सूरमा, गली बॉय और लूटकेस में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।