Maharashtra: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र ने बनाया नया रिकॉर्ड New Record

Maharashtra: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र ने बनाया नया रिकॉर्ड,

💉 एक दिन में 9 लाख 36 हजार लोगों का किया वैक्सीनेशन

#Loktantrakiawaaz
#VaccinationNews
मुंबई, 14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र ने एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार के दिन शाम सात बजे तक  9 लाख 36 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। एक दिन में इतनी ज्यादा तादाद में वैक्सीनेशन का यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस काम के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray), स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope, Health Minister of Maharashtra) ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग का अभिनंदन किया।

कोरोना को रोकने के लिए वैक्सीनेशन सबसे अहम हथियार है। वैक्सीनेशन का स्टॉक अगर राज्य के पास सही मात्रा में रहा तो इसी तरह बड़ी संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकता है। महाराष्ट्र एक  दिन  में लगभग 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन की क्षमता रखता है। यह दावा सही है, यह शनिवार को हुए वैक्सीनेशन ने साबित कर दिखाया। इस मौके पर राजेश टोपे ने कहा कि इसके बाद भी इसी तरह से बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोशिश करता रहेगा।

💉 सर्वाधिक वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा खिताब महाराष्ट्र के पास 

शनिवार शाम 7 बजे तक दिन भर में 9 लाख 36 हजार नागरिकों का वैक्सीनेशन हुआ। यह तादाद अभी और बढ़ाई जा सकती है। यह राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने कहा। इससे पहले 3 जुलाई को 8 लाख 11 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। शनिवार को महाराष्ट्र ने एक बार फिर सर्वाधिक आंकड़ा का एक नया खिताब अपने नाम कर लिया।