Omicron Cases Updates: महाराष्‍ट्र में मिला ओमीक्रोन का नया केस, देश में अब तक कुल 4 केस

Omicron Cases Updates: महाराष्‍ट्र में मिला ओमीक्रोन का नया केस, 

देश में अब तक कुल 4 केस

#Loktantrakiawaaz
मुंबई ,04 दिसंबर : देश और दुनिया पर छाए कोरोना वायरस COVID19 के नए वेरियंट ओमीक्रोन (Omicron) का एक मरीज महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में मिला है, जिससे भारत में अब तक ओमिक्रोन के चार नए मामले हो गए हैं। देश में कोरोना के तेजी से प्रसार होने वाले वेरियंट Omicron का यह ताजा मामला महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मिला है। इससे पहले दो मामले कर्नाटक और एक केस गुजरात में मिला है।
देश में ओमिक्रोन का चौथा मामला मिला है। आज दोपहर ही गुजरात के जामनगर में इस वैरियंट का तीसरा केस मिला था और शाम को महाराष्‍ट्र में चौथे केस की भी पुष्टि हो गई है। मुंबई के कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है, COVID19 के Omicron पॉजिटिव पाया गया है। यह महाराष्ट्र में वैरिएंट का पहला और देश में चौथा मामला है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 33 वर्षीय यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा। उन्होंने कोई टीका नहीं लिया है। उनके हाई रिस्‍क वाले संपर्कों में से 12 और कम जोखिम वाले संपर्कों में से 23 का पता लगा लिया गया है। सभी की COVID19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-मुंबई उड़ान के 25 सह-यात्रियों का भी टेस्‍ट रिजल्‍ट निगेटिव ही रहा है। अभी और संपर्कों का पता लगाया जा रहा है