उज्जवल गौरक्षण संस्था चंद्रपुर में तेईस हजार चौरस फिट फर्स का लोकार्पण, वर्धमान संस्कार धाम संस्था मुंबई का आर्थिक सहयोग Dedication of 23 thousand square feet floor in Ujjawal Gaurakshan Sanstha Chandrapur, financial support of Vardhman Sanskar Dham Sanstha Mumbai

उज्जवल गौरक्षण संस्था चंद्रपुर में तेईस हजार चौरस फिट फर्स का लोकार्पण

वर्धमान संस्कार धाम संस्था मुंबई का आर्थिक सहयोग

#Loktantrakiawaaz
चंद्रपुर,12 मार्च: चंद्रपुर की उज्जवल गौरक्षण संस्था के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुये वर्धमान संस्कार धाम संस्था मुम्बई ने आर्थिक सहयोग देने के लिए हाथ बढाया है। ऐसे विचार संस्कार धाम संस्था के श्री जयप्रकाश मेहता ने व्यक्त किये।
        चंद्रपूर की उज्जवल गौरक्षण संस्था की गायों की सुरक्षा के लिए तेईस हजार चौरस फिट आंगण में ईंटों की फर्स वर्धमान संस्कार धाम संस्था मुम्बई के आर्थिक सहयोग से जैन संत स्व चंद्रशेखर विजयजी महाराज की स्मृती में बनाया गया, ज़िस का लोकार्पण संस्कार धाम के पदाधिकारी जयप्रकाश मेहता के हाथों किया गया। संस्कार धाम द्वारा गायों के लिए पशु आहार दिया गया। इस अवसर पर गौरक्षण संस्था के कर्मचारियों को किराणा सामान के थैले देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री मेहता के साथ संस्कार धाम के युवा कार्यकर्ता प्रतिक शाह, रक्षित दोशी, स्मित मेहता एवं वैभव गांधी उपस्थित थे।
         प्रास्ताविक भाषण में मुरलीमनोहर व्यास ने गौरक्षण संस्था के कार्यों की जानकारी देते कहा, उज्जवल गौरक्षण संस्था विदर्भ की अग्रगण्य संस्थाओं में एक है। यहां कसाईयों के चंगुल से  बचाया गया पानी सौ पचास से भी अधिक गौवंश है। यहां की गायों का दूध बेचा नही जाता, बछडों को पिलाया जाता है। कभी कभी लोहारा गांव की स्कुल के आदिवासी बच्चों को दिया जाता है। शहर के दान दाताओं ने हरे घास के लिए तेरह एकर खेत उपलब्ध कराया है। जिससे गरमी के दिनों में भी हरा चारा खिलाया जाता है।
          संस्कार धाम संस्था मुम्बई के पदाधिकारीयों ने गौशाला का तथा खेतों का भी निरिक्षण कर समाधान व्यक्त कर आगे भी सहकार्य देने का मनोदय व्यक्त किया।
       इस अवसर पर उज्जवल गौरक्षण संस्था के कोषाध्यक्ष हिम्मतभाई शाह, दीपक डगली, हेमंत बुट्टन, मेहूल सचदेव, मुकुंद गांधी, दीपक बंग, हसमुख ठक्कर आदि के साथ शहर के गणमान्य उपस्थित थे।
Dedication of 23 thousand square feet floor in Ujjawal Gaurakshan Sanstha Chandrapur, financial support of Vardhman Sanskar Dham Sanstha Mumbai