Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे को असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा का कड़ा संदेश - असम से निकलें जल्दी, हो रहा नुकसान Eknath Shinde tough message - get out of Assam quickly, loss

Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे को असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा का कड़ा संदेश - असम से निकलें जल्दी, हो रहा नुकसान

गुवाहाटी, 24 जुन: असम में कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को राज्य से तुरंत निकल जाने को कहा है। बोरा ने शुक्रवार को शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे को लिखित संदेश भेजा।
इसमें शिंदे से कहा है कि राज्य हित को देखते हुए वो जल्द से जल्द असम से बाहर निकल जाएं। बोरा ने एकनाथ शिंदे की गुवाहाटी में मौजूदगी को राज्य के लिए नुकसानदेह बताया और कहा कि इससे असम की बदनामी हो रही है।
👉🏻 असम राज्य में जा रहा गलत संदेश
एकनाथ शिंदे को लिखे गए पत्र में बोरा ने कहा है कि असम में लोग नैतिकता को अहमियत देते हैं और इसका आदर भी करते हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायको के साथ गुवाहाटी में आपकी मौजूदगी से राज्य में गलत संदेश जा रहा है।

👉🏻 असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने अपने पत्र में कहा 
बोरा ने अपने पत्र में कहा, 'बाढ़ के कारण राज्य में हालात खराब हैं और असम सरकार की ओर से आपको गुवाहाटी में मिल रहीं सुविधाएं पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। इसके लिए असम की निंदा हो रही है।' पत्र में बताया गया है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 6 अप्रैल से अब तक बाढ़ व भूस्खलन के कारण 107 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 14 जून से अब तक 65 लोगों की मौत हुई है और 35 में से 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि असम में राजनीतिक जगत की बड़ी शख्सियतें हुईं हैं। इनमें भारत रत्न लोकप्रियो गोपीनाथ बोर्दोलोइ और पद्म भूषण तरुण गोगोई के नाम हैं। बोरा ने हिमंत विश्व शर्मा पर भी निशाना साधा है। पत्र में उन्होने लिखा, 'मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने असम में राजनीतिक हार्स ट्रेडिंग का समर्थन कर खुद को अयोग्य साबित कर दिया है।'

Eknath Shinde tough message - get out of Assam quickly, loss
Asaam Congress Bhupen Bohra

खबर औऱ अपडेट के लिए loktantrakiawaaz.co.in पर क्लिक करे.