Maharashtra HSC 12th Result Date: कल दोपहर 1 बजे घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी Tomorrow at 1 pm the result of 12th will be announced, Education Minister tweeted information

Maharashtra HSC 12th Result Date: कल दोपहर 1 बजे घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (HSC) द्वारा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 8 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
➡️ Maharashtra 12th Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट की तारीख की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम 8 जून को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।
Maharashtra HSC 12th Result Date: Tomorrow at 1 pm the result of 12th will be announced, Education Minister tweeted information.