नागपुर मे आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में सहभागी हो Participate in the All India Brahmin Youth Introduction Conference organized in Nagpur

नागपुर मे आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में सहभागी हो

      परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर द्वारा रविवार दिनांक 8 जनवरी को 22 वा अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में सभी भाषा एवं प्रदेशों के ब्राह्मण परिवारजनों ने सहभागी हो कर लाभ लेना चाहिए ऐसा आवाहन चंद्रपुर जिले के विविध भाषीय ब्राह्मण संगठनों द्वारा किया गया है। 
       परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर के पदाधिकारी तथा परिचय सम्मेलन के आयोजन समिति के पदाधिकारी संजय चतुर्वेदी, डॉक्टर    राजेंद्र दीक्षित, जय भगवान शर्मा, संजय राजदेरकर ने चंद्रपुर के विविध भाषीय ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की तथा परिचय सम्मेलन के बैनर का प्रकाशन किया। 
       रविवार दिनांक 8 जनवरी 2023 को अमृत भवन, आंध्र असोसिएशन, नार्थ अंबाझरी रोड, झासी राणी चौक, सीताबर्डी  नागपुर में सुबह 9,30 बजे से सम्मेलन प्रारंभ होगा। इस में सम्मिलित होने के लिए अपना नाम पंजीकृत कराना होगा। जिसके लिए 600 रूपये शुल्क देना होगा। सम्मिलित होने के लिए सम्मेलन की वैबसाइट www.bramhanmilap.com पर फार्म भरे।परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ चंद्रपुर शाखा के मुरलीमनोहर व्यास, डॉ दिनेशचंद्र शर्मा, कल्याणजी शर्मा, पं गोवर्धन महाराज, सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ चंद्रपुर के अध्यक्ष सुनील पुराणकर, राजस्थानी सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, सचिव सुभाष शर्मा, चंद्रपूर परशुराम पुरोहित संघ के अध्यक्ष अमित देशपांडे ,रामप्रसाद मसादे, योगेश सप्रे, चंद्रपुर गुजराती ब्रह्म समाज की अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबेन दवे, राजूभाई पुरोहित ,गुणवंत भाई मेहता उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज के मथुराप्रसाद पांडे, रामप्रसाद शुक्ला, राजस्थानी ब्राह्मण युवक मंडल के अध्यक्ष दीपक व्यास, मुन्ना शर्मा, राजेश व्यास, पवन व्यास आदि ने चंद्रपुर जिले के समस्त ब्राह्मण समाज बंधुओं से इस सम्मेलन में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।