दुनियाभर के 40 देशों में पोहचां 'वॉईस ऑफ मीडिया', नेपाल में एक आंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में लगी मोहोर, 41 देशों में पंच सूत्र लागू करने का हुआ फैसला 'Voice of Media' reached 40 countries around the world, an international convention was launched in Nepal, decision to implement Panch Sutra in 41 countries

दुनियाभर के 40 देशों में पोहचां 'वॉईस ऑफ मीडिया'  

 नेपाल में एक आंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में लगी मोहोर 

 41 देशों में पंच सूत्र लागू करने का हुआ फैसला 
 
नेपाल : पत्रकार और पत्रकारिता के भविष्य के लिए 'वॉईस ऑफ मीडिया' द्वारा तैयार पंचसूत्री अब दुनियाभर के 41 देशों में लागू होने जा रही है। इसलिए नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साफ हो गया है कि संगठन के अनुयायी सात समंदर पार पहुंच चुके है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया के 41 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस सम्मेलन में संगठन की महासचिव दिव्या भोसले ने पूरे महाराष्ट्र में पत्रकारों की पंचसूत्री के साथ की गई गतिविधियों की जानकारी दी। लगातार चार दिनों तक विभिन्न सेमिनारों के माध्यम से संगठन की जानकारी वैश्विक स्तर तक पहुंचायी गई। अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने कहा कि वे उस देश में संगठन के लक्ष्यों, उद्देश्यों और भूमिका को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस अवसर पर भारत के महाराष्ट्र राज्य में संगठन के 'बुलढाणा पैटर्न' पर भी प्रकाश डाला गया। ये सभी उपलब्धियां अब पहले चरण में 41 देशों में लागू होने जा रही है। संगठन की अंतरराष्ट्रीय रणनीति का दूसरा चरण जर्मनी में होगा, जबकि तीसरा चरण अमेरिका के डलास में होगा। इसके जरिए संगठन का लक्ष्य दुनिया भर के 195 देशों तक पहुंचना है। दिव्या भोसले ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि संस्था की रचनात्मकता और सफलता के कारण संस्था वैश्विक स्तर पर पहुंच गई है। मीडिया क्षेत्र में भारत के किसी संगठन के वैश्विक स्तर पर पहुंचने का यह पहला उदाहरण है।
यह 'वॉईस ऑफ मीडिया' की अंतरराष्ट्रीय शुरुआत : संदीप काले
नेपाल में अंतरराष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस बैठक में मीडिया क्षेत्र की समस्याएं, समाधान, भारत में 'वॉईस ऑफ मीडिया' द्वारा शुरू किये गये आंदोलन पर विस्तृत चर्चा हुई। कई देशों में पत्रकारों के सवाल अलग-अलग होते है, लेकिन मूल प्रश्न आज़ादी का है। हमारा मानना है कि जिस पंच सूत्र को हमने लागू किया, उसे दुनियाभर में भी लागू किया जा सकता है। हमारे संगठन की सफलता का रहस्य हमारे संगठन की अवधारणाओं को दुनिया भर के देशों द्वारा स्वीकार किये जाने में निहित है। वॉईस ऑफ मीडिया के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉन्फ्रेंस 'वॉईस ऑफ मीडिया' की अंतरराष्ट्रीय शुरुआत है।
 
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए थे इन देशों के प्रतिनिधि : इस अंतरराष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर के 41 देशों के 'वॉईस ऑफ मीडिया' के अध्यक्ष मौजूद थे। नेपाल, फ्रांस, फिलीपींस, ट्यूनीशिया, बांग्लादेश, चीन, बेल्जियम, ईरान, तुर्की, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, मलेशिया, म्यानमार, अर्जेंटीना, थाईलैंड, जॉर्डन, सीरिया, कनाडा, अमेरिका, इराक, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, मोरक्को, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, भूटान, मालदीव, अफगानिस्तान, म्यांमार, ब्राजील, जॉर्डन, मैक्सिको, फिलिस्तीन, जर्मनी, इटली, त्रिनिदाद टोबैगो, मोनाको ये देश इस प्रकार है।

'Voice of Media' reached 40 countries around the world, an international convention was launched in Nepal, decision to implement Panch Sutra in 41 countries

#Voice-of-Media  #VOM  #Countries  #world #international #convention #Launched  #Nepal,  #Implement #Panch-Sutra  #41-countries #media
#Sandip-Kale