जिल्हाधिकारीजी रामाला तलाव को बचाईये, रामाला तलाव संरक्षण व संवर्धन संगठन द्वारा, जिल्हाधिकारी को आवाहन Collector Save Ramala Lake, by Ramala Lake Protection and Conservation Organization, appeal to the Collector

जिल्हाधिकारीजी रामाला तलाव को बचाईये

 रामाला तलाव संरक्षण व संवर्धन संगठन द्वारा
 
जिल्हाधिकारी को आवाहन


चंद्रपुर: चंद्रपूर शहर के एकमेव ऐतिहासिक रामाला तालाब को बढते अतिक्रमण से बचाने तथा संरक्षण करने के लिए त्वरित उपाय योजना करें ।तालाब को पाट कर समतल करने के प्रयासों को रोकने के कदम उठावें ,तालाब में हो रहे अवैध निर्माण कार्योंके अतिक्रमण हटायें जाएं , उसी प्रकार संपूर्ण चंद्रपूर जिले के सभी जलस्त्रोतों को सुरक्षित एवं प्रदुषण मुक्त करें। जलस्त्रोतों के अतिक्रमण बाबत मद्रास उच्च न्यायालयाने दिये हुए निर्णय  और भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय की स्ट्यांडिंग कमेटी ने सन 2015 - 16  वर्ष में पारित किये हुये निर्णयों को त्वरित अंमल में लाकर रामाला तालाब का संरक्षण जिला प्रशासन ने करना चाहिए ऐसा आवाहन रामाला तालाब संरक्षण एवं संवर्धन संगठन ने जिलाधिकारी महोदय को एक निवेदन देकर किया है। जिल्हाधिकारी विनय गौडा ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन प्रतिनिधी मंडल को दिया।
      रामाला तलाव संरक्षण एवं संवर्धन संगठन ने बुधवार दि 28 फरवरी को जिलाधिकारी विनय गौडा से रामाला तालाब के संदर्भ में चर्चा करके निवेदन दिया।
      श्री मनोज जूनोनकर ने रामाला तालाब की स्थिती विषद करते हूये जानकारी दी , कि  रामाला तलाव 158 एकर परिसर का था, लेकिन आज केवल 92 एकर का ही बचा हुआ है। बडी मात्रा में अतिक्रमण बढता ही जारहा है। अतिक्रमण के संदर्भ में मद्रास उच्च न्यायालरने दिये हुए एक आदेशानुसार जलस्त्रोतों का संरक्षण करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होती है।्जलस्त्रोतोंमें अतिक्रमण नही होने चाहिए अगर अतिक्रमण हो गया तुरंत हटाने की कार्यवाही जिलाधिकारी ने करनी चाहिए।इसी प्रकार के निर्देश भारत सरकारके जल संसाधन मंत्रालय की स्ट्यांडिंग कमेटी ने भी दिये हुये है।अत: उक्त आदेशों का पालन करते हूये रामाला तालाब का संरक्षण किया जाना चाहिए।
      प्रा डा जुगलकिशोर सोमाणी ने कहा  , चंद्रपूर शहर के जल व्यवस्थापन के लिए छ तालाब थे उनमें से पांच तालाब अतिक्रमणा के दुष्ट चक्र में नष्ट हो गये। अब केवल रामाला तालाब ही बचा हुआ है।वह भी नष्ट होने के रास्ते पर है। इस तालाब के कारण शहरा के बडे भाग का भूजल समाधान कारक है।अगर यह तालाब भी नष्ट हो गया तो मानवी जिवन का बड़ा नुकसान होंगा अत; जिला प्रशासनाने गंभीरता पूर्वक इस ओर लक्ष केंद्रित करके तालाब का संरक्षण करना चाहिए।
       नदी स्वच्छता अभियान के प्रवर्तक मुरलीमनोहर व्यास ने कहा, राज्य सरकार जल संसाधन वृद्धि के लिए नव - नविन जलस्त्रोंतों के निर्माण के लिए  खर्च करती है। और चंद्रपूर शहर का प्राचीन ऐतिहासिक रामाला तलाव अतिक्रमण के कारण नष्ट होने के मार्ग पर है। कुछ समाज विघातक लोक सतत अतिक्रमण करते ही जा रहे है। संबंधित अधिकारी ध्यान ही नही देते ।  ऐसे सभी अतिक्रमण जिलाधिकारी महोदयने स्वयं ध्यान दे कर हटाना तथा रोकना आवश्यक है।
       जिल्हाधिकारी विनय गौडा ने कहा, जिल्हा प्रशासन इस मामले में योग्य कार्यवाही करके तालाब का संरक्षण करेंगा। नागरिकों ने अवैध निर्माण कार्य जिला प्रशासना के  संज्ञान में लाना चाहिए। अवैध अतिक्रमण हो रहे थे तभी संबंधित अधिकारीयों ने रोकना आवश्यक था , लेकिन अब ऐसा नही होंगा।
       जिल्हाधिकारी महोदय के साथ प्रतिनिधी मंडल की ओर से श्री मनोज जूनोनकर, मुरलीमनोहर व्यास तथा प्रा डा जुगलकिशोर सोमाणी ने चर्चा की।
       इस अवसर पर रामाला तलाव संरक्षण व संवर्धन संगठन के अनेक सदस्यों के साथ शहर की अनेक सामाजिक संस्थांओं तथा विविध व्यापारी संगठनों के सदस्य जिल्हाधिकारी कार्यालय परिसर में उपस्थित थे।
  निवेदन देने के उपरांत जिल्हाधिकारी कार्यालय परिसर में उपस्थित लोगों को श्री मनोज जूनोनकर ने जिल्हाधिकारी महोदय के साथ हुई चर्चा की जानकारी दी।
  व्यापारी एवं उद्योजक फेडरेशन के अध्यक्ष रामकिशोर सारडा ने रामाला तलाव संरक्षण करने के लिए सभी व्यापारी तथा उद्योजक संगठन रामाला तलाव संरक्षण एवं संवर्धन संगठन के साथ रहने का आश्वासन दिया।
      सर्वश्री मदनगोपाल पांडीया, दिनेश बजाज, रोडमल गहलोत,चुडामण पिपरीकर,डा  बालमुकुंद पालीवाल, रामकिशोर सारडा,मुकुंद गांधी, अड नंदूरकर , डा गोपाल मुंदडा, हनुमान बजाज, बंडूभाऊ धोत्रे, नितेश चांडक,विजय करवा,हेमंत चांडक, रमेश मुंदडा , संदीप माहेश्वरी,नितीन सोनी,सुधीर बजाज , दीपक सोमाणी, प्रविण सारडा, प्रभाकर मंत्री, प्रशांत गडपल्लीवार,प्रह्लाद शर्मा, सुनील भट्टड विलास वानखेडे ,विनोद सोनी आदि शहर की विविध संस्थांओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Collector Save Ramala Lake, by Ramala Lake Protection and Conservation Organization, appeal to the Collector

#Collector-Save-Ramala-Lake #Ramala-Lake-Protection-And-Conservation-Organization  #appeal-To-The-Collector #Chandrapur  #Ramala-Lake  #Save-Ramala-Lake #Chandrapur-Save-Ramala-Lake