🥁 उज्जैन के बाबा महाकाल ढोल-ताशा पथक रहेगा आकर्षण का केंद्र
#Loktantra Ki Awaaz
चंद्रपुर, दि. 23 जून : चंद्रपुर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान महेश (भगवान शिव) के अवतरण दिवस "महेश नवमी" के उपलक्ष्य में 14 जून से 23 जून 2026 तक विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के महेश नवमी संयोजक गोपाल मालपानी के मार्गदर्शन में इस वर्ष महोत्सव की थीम "शक्ति एकता की, गर्व संस्कृति का" निर्धारित की गई है।
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत 14 जून से विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इनमें बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, नींबू-चम्मच दौड़, क्रेयॉन पेंटिंग, फादर्स कुकिंग, बोरी दौड़, बॉक्स क्रिकेट तथा पिकल बॉल जैसी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ।
21 जून को महेश भवन में रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण आज 23 जून 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा होगी। प्रातः श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान महेश का महाअभिषेक संपन्न होगा। इसके पश्चात सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में उज्जैन के बाबा महाकाल ढोल-ताशा पथक की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। धार्मिक उत्साह, पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक झांकियों से सुसज्जित यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण होगी। शोभायात्रा के समापन पर स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान आदर्श माता-पिता सम्मान एवं स्वर्णयोग सम्मान जैसे विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का गौरव किया जाएगा।
माहेश्वरी युवक मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया है। चंद्रपुर महेश नवमी महोत्सव के जिला संयोजक राजेश काकाणी ने बताया कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि माहेश्वरी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का प्रतीक है।
विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीए दामोदर सारडा, माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश चांडक, सचिव शिवनारायण सारडा, माहेश्वरी युवक मंडल के अध्यक्ष गोविंद राठी, सचिव अनूप गांधी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा सौ. शीतल लोहिया, सचिव सौ. सारिका गांधी, चंद्रपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अजय काबरा, चंद्रपुर तालुका माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष संदीप माहेश्वरी, सचिव हनुमान बजाज, महेश नवमी प्रकल्प प्रमुख अनूप काबरा एवं नवनीत महेश्वरी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
Grand Mahesh Navami Shobhayatra will be launched today on June 23
Ujjain's Baba Mahakal Dhol-Tasha troupe will be the center of attraction
#GrandMaheshNavamiShobhayatrawillbelaunchedtodayonJune23
#Ujjain'sBabaMahakalDhol-Tashatroupewillbethecenterofattraction
#MaheshNavmi
#ChandrapurMaheshNavmi
#MaheshwariSamajChandrapur
