पुणे के कोरोना बाधित मरीजों के ३ निकट साथी भी पॉझिटिवपाँच लोगों पर चल रहा है इलाज़- स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे

मुंबई 10 मार्च : 
पुणे के २ यात्री गत सोमवार को कोरोना बाधित निदर्शन में आने के बाद उनके निकट साथियों की तलाश जारी है और इसमें मरीज की लड़की और जिस टैक्सी से उन्होंने मुंबई – पुणे तक का सफर किया, वह टॅक्सी का चालक और उनके विमान के सहयात्री ऐसे तीन निकट सहवासी भी करोना बाधित मिले है। इसलिए अब पुणे के कोरोना पॉझिटिव मरीजों की संख्या ५ पर गई है। इन सभी पर इलाज चल रहा है और राज्य में अब ३०९ में से २८९ लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटीव है, यह जानकारी स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने आज दी।
दरनियान, १० मार्च तक मुंबई, पुणे और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अभी तक ११०१ विमान के १ लाख २९ हजार ४४८ यात्रियों की जांच की गई है। ब्युरो ऑफ इमिग्रेशन के द्वारा इराण, इटली और दक्षिण कोरिया से आए हुए यात्रियों की जानकारी राज्य को दी जा रही है। इन तीन देशों में इन दिनों करोना का फैलाव बड़े पैमाने पर होने से २१ फरवरी के बाद इन देशों से आए सभी यात्रियों पर ध्यान दिया जा रहा है। आज तक राज्य में बाधित क्षेत्र से ५९१ यात्री आए है।
१८ जनवरी से बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण दिखाई देने पर राज्य के अलग-अलग विलगीकरण कक्ष में आज तक ३०४ लोगों को भर्ती किया गया है। आज तक भर्ती किए गए लोगों में से सभी २८९ लोगों के प्रयोगशाला के सैंपल  कोरोना निगेटिव है और उमसें ५ पॉझिटिव है। आज तक भर्ती हुये ३०४ यात्रियों में से २८९ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और उन्हें घर छोड़ा गया है। अभी १२ लोग पुणे में और ३ मुंबई में भर्ती है।
उन्होंने जानकारी में बताया कि नए कोरोना विषाणू बीमारी प्रतिबंध और नियंत्रण पूर्वतैयारी के रूप में राज्य में सभी जिला अस्पताल और सरकारी  चिकित्सा महाविद्यालयों में विलगीकरण स्थापन किया गया है और राज्य में विविध विलगीकरण कक्ष में ५०२  बेड्स उपलब्ध है।
केंद्र सरकार की सूचना के अनुसार सभी देशों से आए यात्रियों की जांच हवाईअड्डे की जा रही है और उसमें लक्षण निदर्शन में आने पर ऐसे यात्रियों को विलगीकरण कक्ष में भर्ती किया जा रहा है।  कोरोना बाधित १२ बड़े प्रमाण में फैलाव है उन देशों से आए यात्रियों को अन्य यात्रियों की सूची जानकारी हेतु तथा निगरानी हेतु राज्य के स्वास्थ्य विभाग में दैनंदिन स्वरुप में दी जा रही है।  बाधित क्षेत्र से राज्य में आए कुल ५९१ यात्रियों में से ३५३ यात्रियों का १४ दिनों तक ध्यान रखा गया और यह समय पूरा हुआ है।  इसके अलावा  राज्य नियंत्रण कक्ष - ०२०/२६१२७३९४ ,   टोल फ्री  क्रमांक १० ४ दिया गया है, इस पर नागरिक संपर्क कर सकते है।