फ़िल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कि आत्महत्या, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी #Sushant- Singh-Rajput


फ़िल्म सिटी से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (34 वर्ष ) ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

 एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी ।

 उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। 

इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।


  उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी।

 ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे।