जानिये पिछले 24 घंटे में कोरोना की कुछ खास खबरे , पिछले 72 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 237 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए #Corona #Update

जानिये पिछले 24 घंटे में कोरोना की कुछ खास खबरे

पिछले 72 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 237 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई।

पिछले 72 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 237 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
पिछले 72 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 237 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1040 है, जबकि कोरोना के कारण अब तक 64 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 7074 नए मामले दर्ज किए गए और 295 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख के पार हो गई है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 712 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 35,398 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 743 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 21,231 हो गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया।

देशभर में पिछले 24 घंटे में 22,771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है। 

भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है, जिनमें से 2,35,433 सक्रिय मामले हैं।

राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 2505 नए मामले, 55 लोगों की गई जान
देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2505 नए मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों की गई जान चली गई। वहीं, 2632 लोग आज ठीक हुए। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 97,200 हो गई है, जिनमें 68,256 मरीज ठीक हो चुके हैं और 3004 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 25,940 है। 

देशभर में 3,94,227 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 18,655 लोगों की मौत हो चुकी है।