दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन , आज शाम 5 बजे की थी डिबेट ! #Congress #RajivTyagi

दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन 

आज शाम 5 बजे की थी टीवी में डिबेट !

नई दिल्ली, 12 अगस्त: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है, अभी-अभी खबर आई कि राजीव त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसारी दिल का दौरा पड़नेँ से उनका निधन हुआ है।

आपको बता दें कि राजीव त्यागी आज शाम पांच बजे यानि कुछ घंटों पहले आजतक न्यूज़ चैनल में बेंगलुरु हिंसा को लेकर हुई डिबेट में सम्मिलित हुए थे, 3 घंटे बाद लगभग रात आठ बजे उनके निधन की दुखद सूचना मिला।

बताया जा रहा है कि अचानक राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे, लेकिन राजीव त्यागी अब हमारे बीच नहीं रहे।
राजीव त्यागी के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनें ट्वीट में लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।