कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कट्टर विरोधी रहे अमर सिंह , मरने से पहले आर एस एस को दान की करोड़ों की संपत्ति

कभी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कट्टर विरोधी रहे अमर सिंह , मरने से पहले आर एस एस को दान की करोड़ों की संपत्ति

समाजवादी पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह का शनिवार ( 1 अगस्त 2020 ) को सिंगापुर में निधन हो गया, अमर सिंह ने 64 वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस ली, अमर सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले 6 महीनें से सिंगापुर के एक अस्पताल में अपना ईलाज करा रहे थे, ईलाज के दौरान निधन हो गया।

निधन से लगभग 2 साल पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) से जुड़े संगठन को अपनी करोड़ों की सम्पत्ति दान कर दी थी. अमर सिंह अपनी पूरी पैत्रिक संपत्ति आरएसएस के संगठन को दान कर दी है.

आजमगढ़ जिले के तरवा गांव में पैदा हुए अमर सिंह नें यहाँ की अपनी पूरी संपत्ति संघ के सेवा भारती संस्थान को दान कर दी है, सेवा भारती संस्थान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही प्रकल्प है, अमर सिंह की पैतृक संपत्ति में चार करोड़ रुपये का पारिवारिक बंगला है, दस बीघा खेत भी इनकी संपत्ति में है, इसकी कीमत भी लगभग दस करोड़ रुपये है।
इससे पहले, आज अमर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अदहा के मौके पर उन्हें बदाई दी। अमर सिंह के प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कुछ साल पहले ही आजमगढ़ स्थित अपनी पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था सेवा भारती संस्थान को दान की थी। अमर सिंह ने ये संपत्ति अपने स्वर्गीय पिता की याद में सेवा भारती को दान की थी। बताया जाता है कि जब से उनके पिता की मौत हुई थी तब से आजमगढ़ का ये मकान खाली था और उसकी संपत्ति करोड़ों बताई जाती है। दो साल पहले अमर सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी और कहा था कि संघ बहुत बड़ी संस्था है और उनका सहयोग काफी छोटा है।