केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव

नई दिल्ली , 02 अगस्त : गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और हॉस्पिटल में एडमिट होने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर पर दी है। अमित शाह ने संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने और जांच कराने के लिए कहा है।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के केसों का आंकड़ा 17 लाख के पार हो गया है। देश में 5.67 लाख एक्टिव केस हैं, और 11.45 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 37 हजार लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। भारत में कोरोना मरीजों में रिकवरी रेट बढ़कर 65.44% हो गया है। सरकार ने बताया है कि रिकवरी/डेथ रेश्यो 96.84% : 3.16% है।
बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोनावायस से संक्रमित हुए थे। शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती हैं और अब उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट यदि निगेटिव आई तो उनको कल अस्‍पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वयं ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। वे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।