फ़िल्म स्टार शुभम तिवारी फिर एक बार पारिवारिक फ़िल्म जुग जुग जिया हो ललनवा में नज़र आएंगे..! #ShubhamTiwari #Filmcity

फ़िल्म स्टार शुभम तिवारी फिर एक बार पारिवारिक फ़िल्म जुग जुग जिया हो ललनवा में नज़र आएंगे..!

चंद्रपूर /बल्लारपुर (गणेश रहिकवार): नागपुर शहर से मुम्बई की ओर रुखकर फिल्मी नगरी में अपनी किस्मत की आजमाईश करने आज से कई वर्ष पहले चले शुभम तिवारी आज रुपहले पर्दे पर अपनी फिल्म स्टार (अभिनेता ) के रूप में अपना मुक्काम हासिल कर एक नामचिन्ह अभिनेता बन चुके हैं। 
उन्होंने अब तक कई स्टेज शो, रियालिटी शो हिंदी बिग बजेट फिल्मों के अलावा भोजपुरी फ़िल्म नगरी में बतौर अभिनेता अपना किरदार बखूबी निभा रहे हैं।
बहुत ही जल्द शुभम तिवारी मुख्य अभिनेता के रूप में B4U मोशन पिक्चर एवं  यु. एस.एस. फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुति  भोजपुरी बिग बजेट फ़िल्म "जुग जुग जिया हो ललनवा"  श्री राकेश सिंहा निर्देशित एवं श्री संदीप सिंह एवं राजेश एस. मिश्रा निर्मित पारिवारिक फ़िल्म में दर्शकों को नज़र आएंगे।
फ़िल्म की कहानी पारिवारिक एवं दर्शकों को १००% पसंद आये इस तरह से चित्रित कर फॅमिली ड्रामा बनाया गया हैं।
फ़िल्म में मुख्य किरदार के रूप में शुभम तिवारी के अलावा कनक पाण्डेय, देव सिंह एवं रोहित सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
फ़िल्म में गीत एवं संगीत श्री विनय बिहारी ने दिया हैं। फ़िल्म की कथा, पटकथा एवं संवाद श्री राकेश त्रिपाठी ने लिखी हैं। फ़िल्म का छायांकन श्री साहील जे.अंसारी ने बखूबी निभाया हैं। फ़िल्म का संकलन श्री गुल मोहम्मद अंसारी ने किया हैं। फ़िल्म में एक्शन श्री दिलीप यादव ने दिया हैं। फ़िल्म में कोरियोग्राफी का कार्य सर्वश्री मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी एवं अरुण राज ने बखूबी निभाया हैं। फ़िल्म में कला दिग्दर्शन का कार्य श्री विजय दास ने संभाला हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता के रूप में श्री अखलेश राय ने सहयोग दिया हैं इसके साथ ही फ़िल्म में बतौर पी.आर.ओ. का कार्य श्री रामचंद्र यादव ने प्रमुखता से निभाया हैं।
यह फ़िल्म पूर्णरूप से कंप्लीट हो चुकी हैं और जल्द ही दर्शकों को उनके नजदीकी सिनेमाघरों में देखने मिलेंगी। श्री शुभम तिवारी को उनके उज्वल भविष्य के लिए गणेश रहिकवार फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट एवं मित्र परिजनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।