लाया गया अस्पताल
कोलकाता, 27 जनवरी : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। फिर से उनके सीने में दर्द हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें महानगर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।
इससे पहले 2 जनवरी को सौरभ गांगुली को सीने में दर्द के साथ वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच के बाद पता चला था कि उनकी धमनी में ब्लॉकेज है। इसके बाद ही उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बीती रात से ही वह शारीरिक रूप से बीमार महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।