महाराष्ट्र में फिर से लगेगा लॉकडाउन ? आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का राज्य के नाम संबोधन #Maharashtra

महाराष्ट्र में फिर से लगेगा लॉकडाउन ?

आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का राज्य के नाम संबोधन

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है महाराष्ट्र राज्य में फिर से लॉकडाऊन लगाया जा सकता है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने कोरोना मरीजों में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए बीते 16 फरवरी को कहा था कि नागरिक मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करें या एक बार
फिर लॉकडाऊन का सामना करने के लिए तैयार रहें।

बढ़ते कोरोना केसों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार शाम सात बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री ठाकरे लॉकडाऊन या सख्त पाबंदी जैसे कुछ कदमों का ऐलान कर सकते हैं।