भाजपा सांसद की तबीयत बिगड़ी,एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया #BJP #खासदार #PragyaThakur

भाजपा सांसद की तबीयत बिगड़ी

एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई। सांसद प्रज्ञा ठाकुर को स्टेट प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। बीजेपी सांसद कार्यालय के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने सांस लेने में परेशानी महसूस की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक साध्वी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। बीजेपी सांसद को शनिवार दोपहर सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनको इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने भी बीजेपी सांसद को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थीं। शनिवार यानी आज (6 मार्च) भी उन्हें दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई।