पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी पर अब सामने आया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का बयान, CMO बयान में कही ये बड़ी बात #CMOMaharashtra #Maharashtra

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी पर अब सामने आया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (CMO) कार्यालय का बयान

महाराष्ट्र CMO बयान में कही ये बड़ी बात

मुंबई: पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दफ्तर (Chief Minister Office ) ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि जिस ईमेल आईडी (Email-id) से परमबीर सिंह संपर्क करते थे उससे ये चिट्ठी नहीं आई है। चिट्ठी पर परमबीर सिंह के दस्तखत भी नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। बयान में कहा गया है कि शनिवार को शाम 4 बजकर 37 मिनट पर परमबीर सिंह के नाम का एक खत मुख्यमंत्री सेक्रेटेरिएट को मिला।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया, "परमबीर सिंह की तरफ से आज शाम 4:37 पर एक दूसरे ईमेल एड्रेस से खत मिला, जो ऑफिशियल नहीं है और उस पर उनके हस्ताक्षर भी नहीं थे। नए ईमेल एड्रेस की जांच की जरूरत है। गृह मंत्रालय उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।"
जानकारी के मुताबिक, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने जो खत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा है उस पर परमबीर सिंह के दस्तखत नहीं हैं। ये खत परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के राज्यपाल को भी लिखा है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी की सरकार घिर गई है और गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

परमबीर सिंह ने अपने खत में आरोप लगाया कि गृहमंत्री अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया करते हैं और उन्हें बार, रेस्तरां और दूसरे जगहों से वसूली का टारगेट देते हैं। वहीं इस पूरे मामले पर गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह सचिन वाजे मामले में खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।