COVID-19 ALERT : ई-पास के बिना "इस राज्य" में अन्‍य राज्यों औऱ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा #E-Pass #तमिलनाडु #चैन्नई

COVID-19 ALERT : ई-पास के बिना "इस राज्य" में अन्‍य राज्यों औऱ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा

तमिलनाडु सरकार ने विदेशी और घरेलू यात्रियों को  "ई-पास" अनिवार्य किया

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने विदेशी और घरेलू यात्रियों के लिए कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पड़ोसी पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश को छोड़कर देश के अन्‍य राज्यों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश की अनुमति देने के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया है।

यह कदम महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना वायरस मामलों में तेजी के कारण आया है। तमिलनाडु भी पिछले कुछ दिनों में नए संक्रमणों की संख्या में वृद्धि देख रहा है। इसको देखते हुए एक सरकारी आदेश हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया था।

ई-पास के बाद राज्य का दौरा करने वाले यात्रियों को सरकार उनके संपर्कों का पता लगाने की अनुमति देती है, यदि तमिलनाडु में रहने के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हों।

4 मार्च से अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों के लिए एक ऑटो ई-पास अनिवार्य है। हालांकि, इसमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के लोगों को छूट दी गई थी।

पिछले साल, COVID-19 महामारी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने केवल अंतर-जिला और अंतर-राज्य यात्रियों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया था। हालांकि बाद में मानदंडों में ढील दी गई थी।

तमिलनाडु राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने हाल ही में शादियों या अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लोगों के बीच मास्क नहीं पहनने और COVID-19 निमयों की ढिलाई को लेकर चिंता व्यक्त की थी।