सकल जैन समाज ,चंद्रपुर द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न #BhagwanMahavirJanamkalyanakMahotsav

सकल जैन समाज ,चंद्रपुर द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

 चंद्रपुर: चंद्रपुर इस वर्ष कोविड-19  के चलते  भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव सादगी से अपने-अपने ही घरों में मनाया गया।

परम पूज्य श्री विवेकमुनिजी म.सा., प.पु. श्री सौरभमुनिजी म.सा. एवं प.पु. श्री गौरवमुनिजी म.सा. इनके पावन सानिध्य में महावीर जन्मकल्याणक उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 
जिसमे महिलाओं के स्वाध्याय अभियान, पुरुषों के लिये निबंध लेखन स्पर्धा, बच्चों के लिए नृत्य एवं नाटिका सांस्कृतिक स्पर्धा एवं महावीराय नमः लेखन प्रतियोगिता, 108 एकासना  तप एवं भव्य सामायिक आयोजन किया गया। सभी प्रतिस्पर्धाओ उत्स्फूर्त से भाग लेकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव बहोत हर्षोल्लास से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, चन्द्रपुर द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुवा साथ ही गौशाला में दान दिया गया। 

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के मंदिर, सराफा लाइन, चंद्रपुर में प्रातः की बेला में मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान का जन्म अभिषेक और आरती कि गई। सभी समाज बंधु ने अपने-अपने घरों में पूजा, आराधना, भक्तिपाठ, भक्ति किया। 

संध्याकाल के समय मे घरों के प्रवेश द्वार पर दिप जलाकर अपने अपने घरों पर भगवान महावीर स्वामीजी की आरती विभिन्न विधान पूजन कर भगवान महावीर प्रार्थना किये। भगवान महावीर स्वामी जी के भजन रात मे अपने अपने घर पर किये। श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर विवेक नगर, चंद्रपुर, और श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर,अरिहंत नगर, चंद्रपुर द्वारा 
ऐसे विविध कार्यक्रम अपने घरों में भगवान महावीर स्वामीजी जन्मकल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज ,चंद्रपुर द्वारा हर्षोल्लास से संपन्न हुवा।