5 करोड़ के नकली नोटों के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार, मप्र - महाराष्ट्र में खपाते थे नक़ली नोट 5 Crore Fake Currancy

5 करोड़ के नकली नोटों के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार,

मप्र - महाराष्ट्र में खपाते थे नक़ली नोट

बालाघाट(म.प्र.), 27 जून: बालाघाट पुलिस ने नकली नोट मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जहां पुलिस ने 5 करोड़ रुपए के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद नकली नोट में 2 हजार से लेकर 10 रुपए तक के नोट शामिल है। पकड़ाए गए आरोपी में 6 आरोपी बालाघाट और 2 गोंदिया के निवासी है। पुलिस ने बताया कि नोटो के कागज की क्वालिटी और नोट में प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण नोट फर्जी नजर आते है।
दरअसल, काफी समय से कूटरचित और नकली नोट को चलाने की जानकारी पुलिस को लग रही थी। जहां बालाघाट-गोंदिया सहित अनेक जगहों पर भारी मात्रा में नकली नोटों को असली रूप में चलाने का बड़ा गिरोह काम कर रहा था। जहाँ पुलिस ने योजना बद्ध तरीके से काम किया और गोपनीय सूचना पर छापामार कारवाही की। जहा पुलिस ने 5 करोड के नकली नोट के साथ 8 आरोपियों में राहुल पिता घनश्याम मेश्राम उम्र 25 वर्ष सेवती किरनापुर, अंतराम पिता जंगली पांचे 38 वर्ष निवासी रमगढी थाना किरनापुर, हरीराम पिता रामेंश्वर पांचे उम्र 33 वर्ष निवासी बिनोरा थाना किरनापुर, नन्हूलाल पिता किशन विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी सोनपुरी पुलिस चौकी उकवा थाना रूपझर, सोहनलाल पिता भजनलाल बिसेन उम्र 30 वर्ष निवासी रमगढी थाना किरनापुर, हेंमत पिता आत्माराम उके 30 वर्ष निवासी सेवती थाना किरनापुर, मुकरू उर्फ मुकेश तवाडे 30 वर्ष निवासी कनेरी थाना दुगीपाट जिला गोंदिया एवं रामू उर्फ रामेंश्वर पिता रंगलाल मौजे 40 वर्ष निवासी घुमर्रा थाना गोरेगांव जिला गोंदिया को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस जानकारी की गोपनीय तौर पर पुष्टी करने के उपरांत सभी संभागीय थानो की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई। इस पूरे मामले में 05 करोड से अधिक के जाली नोट जप्त किये गये है। अभी सिर्फ 08 आरोपीयों की गिरफ्तारी हुई, जहां आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी होना मुमकीन है। उनके तार अन्य राज्यों से भी जुडे होने पर जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की विवेचना के आधार पर यह ज्ञात हुआ है कि गोदिया जिले के कई क्षेत्रो में बडी मात्रा में कूटरचित व नकली नोट म.प्र, महाराष्ट्र के कई स्थानो में भेजे गये है। अनुसंधान के दौरान निकट भविष्य में और भी आरोपीयों की गिरफ्तारी हो सकती है।