बड़ी खबर : सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने डसा, जानिए कैसी है तबीयत #Bignews #Superstar #SalmanKhan #bittenbyasnake

बड़ी खबर : सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने डसा,

 जानिए कैसी है तबीयत

#Loktantrakiawaaz
मुंबई, 26 दिसंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को 25 दिसंबर को सांप ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान को बीती रात पनवेल स्थित उनके फॉर्म हाउस पर सांप ने काटा है। इसके बाद एक्टर को कामोथे अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया है। (Superstar Salman Khan was bitten by a snake) 

इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज किया गया। सलमान सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौटे। उनकी तबियत अब ठीक है। उनकी हलात खतरे से बाहर बताई जा रही है। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस गए थे।
अभिनेता की तबीयत के बारे में बात करते हुए उनके मैनेजर जॉर्डी पटेल ने बताया कि उनकी तबीयत बेहतर है, वह ठीक हैं और फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं।

सलमान नया साल मनाने परिवार और दोस्तो के साथ मुम्बई से बाहर अपने फार्म हाउस गए थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। सांप, अजगर इस परिसर में अक्सर दिखते है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिसके मद्देनजर अभिनेता अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ पनवेल के अपने फार्महाउस गए थे। आज अभिनेता के जन्मदिन की ईव है, ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वह अपने जन्मदिन में शामिल होंगे या फिलहाल आराम करेंगे।