विदिशा, नेहा, ज़ेबा और अनुज बने मिस, मिसेस, किड्स और मिस्टर कॉसमॉस यूनिवर्स सेंटर इंडिया 2022 Vidisha Neha Zeba and Anuj became Miss Mrs Kids and Mr Cosmos Universe Center India 2022

विदिशा, नेहा, ज़ेबा और अनुज बने मिस, मिसेस, किड्स और मिस्टर कॉसमॉस यूनिवर्स सेंटर इंडिया 2022 

#Loktantrakiawaaz
चंद्रपुर, 02 जनवरी: एनकैश इवेंट्स और एमएस पीएम ग्रुप की ओर से आयोजित मिस कॉसमॉस यूनिवर्स सेंटर इंडिया 2022 का शानदार आयोजन दिनांक 31 दिसंबर को चंद्रपुर के सोमैया पॉलिटेक्निक में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ दिल्ली और महाराष्ट्र के हर कोने से लड़के लड़कियों ने भाग लिया। 20 से अधिक शहरों में फिजिकल ऑडिशन के तहत और ऑनलाइन ऑडिशन के तहत 1000 से भी अधिक लोगों ने इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन दिया था जिसमें से मॉडलिंग के लिए 50 और गायन तथा नृत्य के लिए 20 लोगों का अंतिम प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। मॉडलिंग में मिस मिसेज मिस्टर और किड्स ऐसे चार विभागों में यह प्रतियोगिता हुई वही डांस और सिंगिंग की भी प्रतियोगिता ईसी के साथ में हुई। 
(Vidisha, Neha, Zeba and Anuj became Miss, Mrs, Kids and Mr Cosmos Universe Center India 2022).

मूलतः चंद्रपुर की रहने वाली और अभी भोपाल में जर्नलिज्म की शिक्षा ले रही विदिशा कल्याण बड़केलवार ने मिस की, नागपुर की नेहा लकी खारा ने मिसेस की, चंद्रपुर की ज़ेबा वाजिद खान ने छोटे लड़कियों की तथा चंद्रपुर के ही अनुज प्रजापति ने मिस्टर कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया की प्रतियोगिता जीती। 
वही मिस विदर्भ मैकरुन अकादमी की भाग्यश्री विनायक पवार, मिस मध्यप्रदेश दिल्ली की वर्षा शर्मा, मिस छत्तीसगढ़ रायपुर की पुखराज नंद और मिस महाराष्ट्र चंद्रपुर की सेजल पुरडकर बनी। 
उसी तरह मिसेज विदर्भ चंद्रपुर की अंजुम सहेर, मिसेज छत्तीसगढ़ रायपुर की ममता शर्मा, मिसेज मध्यप्रदेश भोपाल की अनिता राजपूत और मिसेज महाराष्ट्र चंद्रपुर की हर्षिता राकेश नायडू बनी।
लड़को के स्पर्धा में जहा चंद्रपुर के अनुज प्रजापति ने सेंट्रल इंडिया का गोल्ड मैडल जीता वही, मिस्टर विदर्भ मैकरुन अकैडमी के खुशाल झाड़े और मिस्टर छत्तीसगढ़ रायपुर के गौतमराज कुमार बने।
15 साल से कम उम्र की लड़कियों में मिस कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022 का ताज ज़ेबा वाजिद खान के सिर सजा तो मिस विदर्भ अपेक्षा बाबेरवार बनी। 
बाकी उपविजेताओं और सब टाइटल विजेताओं के नाम निम्नलिखित रूप से है।

मिस कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022 (किड्स लडकिया)
1. सेंट्रल इंडिया रनरअप - सेजल सातपुते
2. विदर्भ रनर अप - इशिका खान
3. एथनिक राउंड विजेता - सांजल सूर्यवंशी
4. फॉर्मल राउंड विजेता - नैंसी वाघमारे
5. वेस्टर्न राउंड विजेता - ज़ेबा खान
6. बेस्ट रैंप वॉक - अपेक्षा बाबेरवार
7. शाइनिंग स्टार - यामी गोपाल जंझरलावार
8. फोटोजेनिक - ज़ेबा खान
9. बेस्ट टैलेंटेड - रचना गज्जलवार
10. फैशन आइकॉन - रुद्राक्षी वरवाड़े
11. मोस्ट एक्टिव - यामी

कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022 (किड्स लड़के)
1. सेंट्रल इंडिया विनर - ईशान पाथरडे
2. सेंट्रल इंडिया रनर - साद सूर्यवंशी
3. विदर्भ विनर - मोहम्मद आकिब 

मिसेस कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022
1. सेंट्रल इंडिया रनरअप - ममता शर्मा
2. एथनिक राउंड विजेता - अंजुम सहेर
3. फॉर्मल राउंड विजेता - अनिता राजपूत
4. वेस्टर्न राउंड विजेता - अंजुम सहेर
5. बेस्ट रैंप वॉक - नेहा खारा
6. बेस्ट फिगर - नेहा खारा
7. फोटोजेनिक - हर्षिता नायडू
8. बेस्ट टैलेंटेड - ममता शर्मा 

मिस्टर कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022 
1. सेंट्रल इंडिया रनरअप - निखिल मुक्के
2. विदर्भ रनर अप - वैभव 
3. एथनिक राउंड विजेता - पीयूष काले
4. फॉर्मल राउंड विजेता - गौतमराज कुमार
5. वेस्टर्न राउंड विजेता - वैभव
6. बेस्ट रैंप वॉक - अनुज प्रजापति
7. शाइनिंग स्टार - नकुल निषाद
8. फोटोजेनिक - अनुज प्रजापति
9. बेस्ट टैलेंटेड - पीयूष काले
10. फैशन आइकॉन - अंकित पाटिल
11. गुडनेस एम्बेसडर - वैभव 
12. बेस्ट फिजिक - निखिल मुक्के 

मिस कॉसमॉस यूनिवर्स सेंट्रल इंडिया 2022 
1. सेंट्रल इंडिया रनरअप - उर्वशी नवलकर
2. विदर्भ रनर अप - सांची जीवने
3. एथनिक राउंड विजेता - जूही साखरकर
4. फॉर्मल राउंड विजेता - प्राची बोरकर
5. वेस्टर्न राउंड विजेता - आकांशा आगलावे
6. बेस्ट रैंप वॉक - चैतन्यता डाहाट
7. शाइनिंग स्टार - खुशी गुप्ता
8. फोटोजेनिक - अश्लेषा पाटिल
9. बेस्ट टैलेंटेड - उर्वशी नवलकर
10. फैशन आइकॉन - ऋतुजा सोनुले
11. बेस्ट फिगर - श्रुष्टि देशमुख
12. गुडनेस अम्बेसडर - अंजली सोदारी
13. ब्यूटीफुल स्माइल - सेजल पुरडकर 

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आमदार श्री किशोर जोरगेवार और अध्यक्ष श्री पांडुरंग आंबटकर थे। संगीत जज के रूप में श्री संदीप कपूर और श्री अभिनय मानकर तो डांस जज के रूप में नम्रता मानकर थे। वही सम्पूर्ण फैशन शो की कोरियोग्राफी और जगिंग मिस्टर इंडिया आइकॉन शुभम गोविंदवार और मिस इंडिया आइकॉन विरश्री खोबरागड़े ने की। मुम्बई से आये हर्ष नायडू, रायपुर से आए ग्रूमर्स हुकुम देव और भोपाल के राहुल सिंग ने विशेष योगदान दिया।
विशेष अतिथियों में प्राजक्ता बोराडे कोलपकर, एसपी कॉलेज के उप प्राचार्य श्री मादमशेट्टीवार, अनिता मत्ते मैडम और अजय बेले सर थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने प्रतिमा नायडू, अनिल ददगाड, प्रतीक बानकर, शिवम तड़से, निशांत निखार, श्रुति शेंडे, नेमन धनकर, सोनू कुमार, सुनील देवांगन ने अथक प्रयास किया।
जल्द ही ऐसी ही राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा नागपुर में आयोजित की जाएंगी ऐसी जानकारी मुख्य आयोजक राजेश नायडू ने दी।