Maharashtra Corona Update : महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना तो सरकार हुई अलर्ट, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई आज कोविड -19 टास्क फोर्स की बैठक Government alerted if Corona increased in Maharashtra, CM Uddhav Thackeray called a meeting of Covid-19 Task Force

Maharashtra Corona Update : महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना तो सरकार हुई अलर्ट, 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई आज कोविड -19 टास्क फोर्स की बैठक

#Loktantrakiawaaz
मुंबई, 02 जून: महाराष्ट्र के बढ़ते कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने आज गुरुवार की शाम करीब 6 बजे Covid -19 टास्क फोर्स की बैठक बुलाई है।

इसके पहले महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बताया था, कि महाराष्ट्र में बुधवार को 1,081 ताजा कोविड -19 के नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बीते 24 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना मामलों में वृद्धि का आकड़ा हैं। हालांकि इस रफ्तार में कोविड -19 से किसी मौत का मामला अबतक सामने नहीं आया है। सरकार के इस बैठक के बाद बढ़ रहे कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए कुछ ठोस फैसले लिए जाने की संभावना है।

आपको बता दें मुंबई में बीते 24 घंटे में कुल 739 ताजा संक्रमण दर्ज किया गया है। जबकि पूरे महाराष्ट्र ने 24 फरवरी को 1,124 मामले दर्ज किए गए थें। अब राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब 4,032 तक है। कोविड -19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार बैठक के बाद कुछ ठोस कदम उठा सकती है। जनता के हित को देखते हुए फिर कुछ नई पाबंदियां लगाई जा सकती है। मुंबई मनपा भी कोविड -19 को लेकर अलर्ट पर है ।

➡️ मुंबई में पहुंचा कुल 739 नए केस
महानगर मुंबई में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है। जिसके चलते शासन-प्रशासन के पांव फुलने लगे हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 739 मामलों के साथ 73739 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,066,035 तक हो गई है। शहर में अब तक 16,567 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 218 से अधिक लोग इस वायरस से उबरे हैं।

Government alerted if Corona increased in Maharashtra, CM Uddhav Thackeray called a meeting of Covid-19 Task Force.

खबर और अपडेट के लिए loktantrakiawaaz.co.in पर क्लिक करे.