Samruddhi Mahamarg: आखिरकार 'समृद्धि महामार्ग' के उद्घाटन की तारीख तय हो गई Finally the date for the inauguration of 'Samruddhi Mahamarg' has been fixed

✳️ आखिरकार 'समृद्धि महामार्ग' के उद्घाटन की तारीख तय हो गई 

✳️ 11 दिसंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

✳️ दो बडे प्रकल्पों का लोकार्पण

#Loktantrakiawaaz (वरुण जैन, नागपुर)
नागपुर 01 दिसंबर: गुजरात चुनाव होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महाराष्ट्र (Maharashtra) दौरे पर आएंगे। उनके हस्ते दो बडी परियोजनाओं का लोकार्पण होने जा रहा हैं।

अत: शिंदे-फडणवीस सरकार व्दारा आयोजन की जबर्दस्त तैयारी चलने की खबर हैं।

सूत्रों के मुताबिक आगामी 11 दिसंबर को मोदी नागपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस समय वे प्रदेश के बहु प्रतीक्षित ऐसे हिंदूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) के बडे हिस्सें का लोकार्पण करेंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) का यह ड्रिम प्रोजेक्ट (Dream Project) हैं। रिकॉर्ड समय में इसे पूर्ण किया गया हैं। ऐसे ही प्रधानमंत्री मोदी के हस्ते नागपुर मेट्रोे के विस्तार प्रकल्प का भी लोकार्पण होगा। इस प्रकार मोदी यहां मनपा चुनाव से ठीक पहले नागपुर को दो गिफ्ट देने वाले हैं।

बता दें कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 55335 करोड की लागत आई हैं। इसके लिए सडक विकास महामंडल ने 13 राष्ट्रीय बैंको से 28 हजार करोड का लोन लिया हैं। टोल वसूली से यह लोन चुकाया जाएगा।

यह भी चर्चा है कि एमएसआरडीसी(MSRDC) ने विश्व बैंक (World Bank) और एशियन डेवलपमेंट बैंक, जापान के जायका इंटरनैशनल जैसी संस्थाओं के तीन से साढेपांच प्रतिशत ब्याज दर का कर्ज उपलब्ध रहते बैंकों से पौने दस प्रतिशत की दर से लोन लेने की तैयारी से सभी हैरत में हैं। इस लोन को 25 वर्षो में चुकाना हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि समृद्धि महामार्ग की लागत कम करने महाराष्ट्र सरकार ने 2313 करोड 56 लाख रुपए की रॉयल्टी छूट दी। ऐसे ही महामार्ग पूर्ण होने और टोल नाके शुरु होने तक कर्ज का 6396 करोड ब्याज भी सडक विकास निगम देगा।

इस हाईवे के खुल जाने के बाद नागपुर से शिरडी की दूरी 10 घंटे की जगह 5 घंटे में तय की जा सकेगी। हालांकि समृद्धि हाईवे के उद्घाटन की तिथि पूर्व में कई बार तय की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से लोकार्पण समारोह में देरी हो रही थी। विशेष सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर की तारीख फाइनल कर ली गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और विदर्भ के विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाईवे पर वायफड नाके के पास उद्घाटन समारोह के लिए सभा स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुछ किलोमीटर की यात्रा करेंगे और एक छोटी सभा को भी संबोधित करेंगे।  इस कार्यक्रम की प्लानिंग की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी को दी गई है।

❇️ समृद्धि की विशेषता
 🔹मुंबई से नागपुर की दूरी 8 घंटे में तय करने का लक्ष्य है
 🔹701 किमी लंबा हाईवे
 हाईवे पर 55 हजार करोड़ रुपए खर्च किए
 🔹10 जिलों के 390 गांवों को जोड़ने वाला राजमार्ग

✳️ Finally the date for the inauguration of 'Samruddhi Mahamarg' has been fixed

 ✳️ Prime Minister Modi will come on December 11

 ✳️ Inauguration of two big projects

 #Loktantrakiawaaz (Varun Jain, Nagpur)
 Nagpur 01 December: Prime Minister Narendra Modi will visit Maharashtra as soon as the Gujarat elections are held.  Two big projects are going to be inaugurated by him.

Therefore, there is news of the Shinde-Fadnavis government making tremendous preparations for the event.

According to sources, Modi is coming to Nagpur on December 11.  At this time, he will inaugurate a large part of the state's much-awaited Hindu Hriday Samrat Balasaheb Thackeray Samruddhi Mahamarg.  This is the dream project of Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis.  It has been completed in record time.  Similarly, the expansion project of Nagpur Metro will also be inaugurated by Prime Minister Modi.  In this way Modi is going to give two gifts to Nagpur just before the municipal elections here.

 Let us inform that the cost of Nagpur-Mumbai Samridhi Highway has been 55335 crores.  For this, the Road Development Corporation has taken a loan of 28 thousand crores from 13 national banks.  This loan will be repaid from toll collection.

 It is also discussed that MSRDC has made preparations to take loans from banks at the rate of 10.5 percent while loans of 3 to 5 percent interest rate are available from institutions like World Bank and Asian Development Bank, Jaika International of Japan.  Everyone is surprised.  This loan has to be repaid in 25 years.

It is also worth mentioning that to reduce the cost of Samruddhi Mahamarg, the Maharashtra government gave a royalty waiver of Rs 2313 crore 56 lakh.  Similarly, till the completion of the highway and the opening of the toll block, the Road Development Corporation will also pay 6396 crore interest on the loan.

After the opening of this highway, the distance from Nagpur to Shirdi can be covered in 5 hours instead of 10 hours.  Though the date of inauguration of Samruddhi Highway was fixed several times in the past, the inauguration ceremony was delayed due to various reasons.  According to special sources, the date of December 11 has been finalised.

 Prime Minister Modi will be accompanied by state Chief Minister Eknath Shinde, Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis, Union Minister Nitin Gadkari and MLAs from Vidarbha.  The work of making a meeting place for the inauguration ceremony has started near the Wifed block on the highway.  After the inauguration, PM Modi will travel a few kilometers and will also address a small gathering.  The responsibility of planning this program has been given to a Mumbai-based company.

 ❇️ attribute of prosperity

 The target is to cover the distance from Mumbai to Nagpur in 8 hours.

 🔹701 km long highway

 55 thousand crore rupees were spent on the highway

 🔹 Highway connecting 390 villages in 10 districts