लायन्स क्लब ऑफ चंद्रपूर महाकाली का पदग्रहण समारोह संपन्न Installation ceremony of Lions Club of Chandrapur Mahakali completed

लायन्स क्लब ऑफ चंद्रपूर महाकाली का पदग्रहण समारोह संपन्न

#Loktantrakiawaaz
चंद्रपुर: चंद्रपूर मे अपने एक्स्पो प्रदर्शनी एवं सामाजिक कार्य हेतू विख्यात संस्था लायन्स क्लब ऑफ चंद्रपूर महाकालिका पदग्रहण समारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण मे संपन्न हुआ। इस वर्ष हेतु अध्यक्ष के रूपमे मृणालिनी धोपटे ने शपथ ग्रहण की, उन्हें निवर्तमान अध्यक्षा स्मिता जीवतोडें ने पदभार सुपुर्द किया। साथमे सचिव पद हेतु जया सातपुते और कोषाध्यक्ष के रुपमे शरद गुप्ता ने पद की शपथ ग्रहण की। उपाध्यक्ष के रूप में  अनिल टहलियानी, ऎलिजा दीवान, और अजय वैरागड़े ने शपथ ली। साथ ही इस वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी ने भी शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूपमें विभागीय उपाध्यक्ष भरत बलघट, पूर्व डीजी डॉ विलास मुले, पूर्व डीजी शैलेश बागला, आरसी राम झाडे, झेड्सी डॉ श्रीकांत जोशी मंचपर उपस्थित थे। इस अवसर पर डब्ल्यू सी एल, चंद्रपुर मुख्य महाप्रबंधक संजय वैरागडे भी उपस्थित थे। अपने मुख्य मार्गदर्शन में भरत बलघट ने लायंस क्लब द्वारा कोरोना काल में किए सामाजिक कार्य की जानकारी देते हुए, चंद्रपुर क्षेत्र के नेत्र तपासणी एवं शल्य चिकित्सा कार्य की प्रशंसा की, कार्यकारिणी को शपथ देते समय डॉ मुले एवं बागलाने उन्हें अपने कार्योंसे अवगत कराया।
सिए दामोदर सारडा, शैलेश दरबार, अंजू गोयल, पंकज शर्मा, शिव सारडा, उमेश चांडक, सोहन गोयल, विश्वास मादमशेत्तीवार, बबलू कोठारी, श्याम धोपटे, डॉ कीर्ति साने, अनु बागला, अरुणा वैरागड़े, राजू हसन, रोडमल गहलोत, तपस्या सराफ, आदि का कार्यकारिणी मै समावेश है। इस अवसर पर विशेष रूपसे डॉ सालफले, डॉ सोनवलकर, डॉ कुलकर्णी, घनश्याम दरबार, दिलीप चांडक, राजू भास्करवार, सुनील कुलकर्णी, पूजा जैन, कविता अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल, सुनीता जैन, मंजु गोयल, रितेश सागलानी, पंकज खजांची, दिनेश बजाज, विवेक  मुरारका, गोपिकिशन पोद्दार, की विशेष उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन मीना गुप्ता एवम् अनु बगला ने किया।

Installation ceremony of Lions Club of Chandrapur Mahakali completed