रामाला तलाव संरक्षण संगठन द्वारा बाईक रैली, जल पूजन एवं मानवी श्रृंखला से जल दिवस आयोजित Water Day organized by Ramala Lake Conservation Organization with bike rally, water worship and human chain


💧रामाला तलाव संरक्षण संगठन द्वारा बाईक रैली,

💧जल पूजन एवं मानवी श्रृंखला से जल दिवस आयोजित

चंद्रपुर: चंद्रपूर शहर के ऐतिहासिक रामाला तलाव के संरक्षण करने के लिए स्थापित रामाला तलाव संरक्षण एवं संवर्धन संगठन द्वारा जागतिक जल दिन का आयोजन शुक्रवार 22 मार्च को आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे गांधी चौक चंद्रपुर से रामाला तलाव तक बाईक रैली निकाली गयी। तालाब के जल का पूजन किया गया। तालाब के किनारे पर मानव श्रृंखला करके, बचाना है - बचाना है, रामाला तालाब बचाना है, जल है तो कल है, आदि घोषणायें दी गयी। 

इस अवसर पर संयोजक मनोज जुनोनकर ने कहा - रामाला तालाब में तेजी से  अतिक्रमण और प्रदुषण बढ रहा है। तलाव दिनों - दिन नष्ट हो रहा है। रामाला तालाब के कारण ही चंद्रपुर महानगर के भूगर्भ का जलस्तर ठीक है।  जलस्त्रोतों का संरक्षण करने की जवाबदारी चंद्रपुर जिला प्रशासन की ही है। जिलाधिकारी महोदयने रामाला तलाव का संवर्धन करने की उपाय योजना तुरंत करना आवश्यक है।

संयोजक प्रा डॉ. जुगलकिशोर सोमाणी ने कहा - चंद्रपूर महानगर में पहले कुल छह तालाब थे। पांच तालाबों को अतिक्रमण करके नष्ट कर दिये। रामाला तालाब में भी बडे प्रमाण में अतिक्रमण होते ही जा रहा है। तालाब में बढते अतिक्रमण को शासनने रोकना आवश्यक है।

झरपट नदी, इरई नदी स्वच्छता अभियान के प्रवर्तक संयोजक मुरलीमनोहर व्यास ने जागतिक जल दिवस की जानकारी देते हुये कहा कि, पृथ्वी पर सत्तर प्रतिशत जल है, उस में से केवल दो प्रतिशत पानी पीने योग्य है। उसमें भी प्रदुषण बढ रहा है। यह समस्या जागतिक समस्या हो गयी है। जल का संरक्षण करने की जवाबदारी प्रत्येक मानव की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जल बचाने का संदेश देने के लिए वर्ष 1993 से जागतीक जल दिवस 22 मार्च को सभी देशों में आयोजित किया जाता है।जल जीवनदाता है। भारतीय संस्कृति में भगवान वरुण जल देवता है। अनेक प्रसंगों पर जल पूजन किया जाता है। आज जल पूजन करके जल देवता से प्रार्थना करें हे प्रभु संसार में कहीं भी जल संकट से सृष्टी त्रस्त ना हो। 

रामाला तालाब संरक्षण एवं संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित जल दिवस कार्यक्रम में संयोजक मनोज जुनोनकर, प्रा डॉ. जुगलकिशोर सोमाणी, दिनेश बजाज, सुधीर बजाज, रमेश बोथरा, पूनम तिवारी, मदनगोपाल पांडीया, चुडामण पिपरिकर, सी ए आनंद देशपांडे, मुकुंद गांधी, डॉ. शैलेंद्र शुक्ला, गोपाल मुंदडा, दीपक व्यास, किशोर बंडावार, रामानंद राठी, गौरिशंकर मंत्री, हरि नागापूरे , श्यामलाल बजाज, हनुमान बजाज, बबलू सोमाणी, किशोर फुलसंगे, महावीर मंत्री, भरत बजाज, अशोक वर्मा, रमेश मुंदडा, अशोक कर्वा, संदिप माहेश्वरी, प्रशांत बैद, जितेंद्र जोगड, रोहन शाह, बंटी डगली, आकाश बोथरा, सूरज शर्मा, सुरेश राठी, दीपक सोमाणी, नारायण तोष्णिवाल, ओमप्रकाश राठी, बृजभूषण मंत्री, बृजगोपाल तोष्णिवाल, हेमंत चांडक, सत्यनारायण व्यास, नारायण सारडा, पं जगदिश व्यास, नंदकिशोर तोष्णिवाल, प्रभाकर मंत्री, लोणकर, अनुप त्रिकोलानी, विशाल गुप्ता, नितिन सोनी,  सौ राधिका मुंदडा, सौ लता सोमाणी, सौ प्रमिला बजाज, राजकुमार माखीजा, विलास वानखेडे, डॉ. सपन दास, सौ मीना बंडावार, सौ लता माहेश्वरी, सौ उमा चौहान, श्रीमती किशोरी हिरुडकर, पूनम पीसे, छाया हिरोडे, संतोष पिंपलकर, आदि चंद्रपुर महानगर के अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।

#Water-Day #Chandrapur-Ramarav-Talav #Ramarav-Talav #Chandrapur #Save-Water   #Ramala-Lake-Conservation-Organization with #bike-Rally   #water-worship-and-human-chain