जाने-माने टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली

मुंबई 6 अगस्त : आज फ़िल्म और टीवी जगत से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रहे हैं ।जाने-माने टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय समीर शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उनकी लाश मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली है। 
            इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
            समीर शर्मा ने सीरियल ‘ये रिश्ते है प्यार के’, ‘कहानी घर घर की’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। समीर शर्मा का शव गत रात को मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया था।
              मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। गत रात को ड्यूटी के दौरान सोसाइटी के चौकीदार ने शव को देखा, इसके बाद उसने घटना के बारे में सोसाइटी के दूसरे लोगों को बताया। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस को संदेह है कि अभिनेता ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
        मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जॉर्ज फर्नांडीज ने मामले का जानकारी देते हुए कहा कि केस एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।