कोरोना महामारी से आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की मौत, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आज अयोध्या का दौरा रद्द

कोरोना महामारी से आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की मौत

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आज अयोध्या का दौरा रद्द 

लखनऊ, 02 अगस्त : उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की आज रविवार को मौत हो गई। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना पॉजिटिव थी। उनका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था।

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री कमल रानी को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था।
उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत विगड़ गई थी। आज रविवार सुबह अचानक  तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। इस उनके निधन से सीएम योगी का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है।

 बताते चलें कि शनिवार को समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन की खबर से वह स्तब्ध थीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था, 'बहुत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि राज्य सभा सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन हो गया। उनके इस असामयिक निधन पर मैं शोक व्यक्त करती हूं। दुख की घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। ओम शांति!'