महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची #BJP #MLC #Election

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली,09 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:-
उत्तरप्रदेश

1) उत्तर प्रदेश- लखनऊ खंड स्नातक- अवनीश कुमार सिंह

2) उत्तर प्रदेश- वाराणसी खंड स्नातक- केदारनाथ सिंह

3) उत्तर प्रदेश- आगरा खंड स्नातक- मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरूजी

4) उत्तर प्रदेश-मेरठ खंड स्नातक- दिनेश कुमार गोयल

5) उत्तर प्रदेश- इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक- यज्ञदत्त शर्मा

6) उत्तर प्रदेश- लखनऊ खंड शिक्षक- उमेश द्विवेदी

7) उत्तर प्रदेश- आगरा खंड शिक्षक- दिनेश चंद्र वशिष्ठ

8) उत्तर प्रदेश- मेरठ खंड शिक्षक- श्रीचंद्र शर्मा

9) उत्तर प्रदेश- बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक- हरि सिंह ढिल्लों

-महाराष्ट्र

1) महाराष्ट्र- औरंगाबाद विभाग स्नातक (पदवीधर) मतदारसंघ- शिरीष बोरालकर

2) महाराष्ट्र- पुणे विभाग स्नातक (पदवीधर) मतदारसंघ- संग्राम देशमुख

3) महाराष्ट्र- नागपुर विभाग स्नातक (पदवीधर) मतदारसंघ- संदीप जोशी

4) महाराष्ट्र- अमरावती विभाग शिक्षक मतदारसंघ- नितिन रामदास धांडे