पं.पू.सत्यसाधना जी म.सा. का 48वें दीक्षा दिवस समारोह में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Chandrapur Satysadhanaji Diksha Diwas

पं.पू.सत्यसाधना जी म.सा. का 48वें दीक्षा दिवस समारोह में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चंद्रपुर, 14 नवंबर: उपप्रवर्तिंनी संथारा प्रेरिका गुरूणि मैय्या परम पूज्य सत्यसाधनाजी म.सा. का 48वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में चंद्रपुर नगरी की पावन भूमि पर रविवार को जैन भवन में पं.पू.सत्यसाधना जी.म.सा. का कार्यक्रम चंद्रपुर श्री संघ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य सत्यसाधनाजी म.सा. के साथ पं.पू.श्री सौम्यज्योतीजी, पं.पू.श्री गुरूछायाजी, पं.पू.श्री हर्षप्रज्ञाजी, पं.पू.श्री हितसाधनाश्री जी, पं.पू.श्री तन्मयदर्शनाश्रीजी, पं.पू.श्री अर्हतज्योतीजी शामिल थे। (Chandrapur Shri Sangh)
इस कार्यक्रम में भक्तांबर सम्पुट जाप एवं नवग्रह जाप कलश का जाप के कलश की बोलिया की गई। इस कार्यक्रम में 48 दाम्पत्य ने आजीवन ब्रम्हचार्य व्रत का पालन करेंगे ऐसा प्रण किया। कार्यक्रम में 48 बालक, महिला व पुरूषाें को पारितोषिक से सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मनोगत सकल जैन समाज के अध्यक्ष नरेश पुगलिया, प्रफुल बोहरा, राजेश डागा, योगेश भंडारी ने किया। निर्दोष पुगलिया, डॉ महावीर सोईतकर, नगीन पुगलिया, सुभाष जैन, अजय संघवी, डॉ अशोक बोथरा, संदीप बांठिया। बच्चों द्वारा मनोगत अर्हम मेहर, आरूषी बोहरा, परिज्ञा गोठी, यशा बैद ने व्यक्त किया।महिलाओं में संगीता ओस्वाल, सुलोचना तालेरा, शंकुतला बाठीया, प्रिती पुगलिया ने मनोगत व्यक्त किया गया। नगीनकुमार, नरेशकुमार पुगलिया परिवार द्वारा 48 लक्की ड्रा और महाप्रसाद का आयोजन किया। लिलावतीदेवी जैन को आदर्शमाता के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं तारादेवी खटोड को आदर्श श्राविका के रूप में गौरव किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने चंद्रपुर श्री संघ के योगेश भंडारी, अमित बैद, नरेश तालेरा, दिपक मोदी, फेनबाबू भंडारी, रवींद्र बैद, भोपालसिंह खटोड़, नंदकिशोर मुणोत, राहुल पुगलिया, जितेंद्र जोगड, दीपक पारख, तुषार डगली, गौतम भंडारी, देवेंद्र सुराना, यशराज मुनोत, क्रिष्णकुमार जैन, कुशल पुगलिया, करण पुगलिया, अभय ओस्तवाल, मनीष भंडारी, त्रिशूल बम्ब, गौरव गांधी, बंटी डगली, रोहन शाह, मनीष खटोड़, प्रसन्न बोथरा, तेजस डगली, मनीष भंड़ारी, महावीर मेहर, पंकज मूथा, नवीन गांधी, विशाल मूथा।
महिला मंड़ल के प्रिती पुगलिया, पुष्पा पुगलिया, सरला बोथरा, शिलादेवी पुगलिया, सरोज बैद, नेहा बैद, ममता बोथरा, अर्चना मुणोत, रश्मि भंड़ारी, विजया भंड़ारी, नम्रता भंड़ारी, वंदना गोलेच्छा, भारती मूथा, नयना मूथा, खुशी गांधी, सन्नो गांधी, सोनल पारख, खुशबू बैद, अंकिता भलगट, यशा भंड़ारी, भूमि भंड़ारी, रुतवा गोलेच्छा, परी गांधी, हेतविर गांधी, आदि का सहयोग रहा। प्रस्तावना योगेश भंडारी, संचालन प्रिया कोचर तो आभार अमित बैद ने माना। कार्यक्रम में चंद्रपुर के अलावा नाशिक, पुणे, मालेगांव, अकोला, वरोरा, चैन्नई, मलकापुर आदि स्थानों से भक्त पहुंचे थे।