राज्यपाल कोश्यारी के दिए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहली प्रत‍िक्र‍िया दी #UnionMinisterNitinGadkari #firstreaction #controversialstatement #GovernorKoshyari #MaharashtraGovernor #ChhtrapatiShivajiMaharaj #Shivaji-Maharaj #JanataRaja #Bhagatsingh-Koshyari


राज्यपाल कोश्यारी के दिए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहली प्रत‍िक्र‍िया दी

मुंबई: महाराष्‍ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहली प्रत‍िक्र‍िया दी है। गडकरी ने कहा क‍ि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं! हम अपने माता-पिता की तुलना में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अधिक निष्ठा रखते हैं। क्योंकि उनका जीवन हमारा आदर्श है।

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। औरंगाबाद के दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान ने नया विवाद पैदा कर दिया है। आलम यह है क‍ि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की वजह से पूरे महाराष्‍ट्र में उनके खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में यह बयान दिया। इन सभी विवादों पर नितिन गडकरी ने बड़ी ही बेबाक प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो के माध्यम से जवाब दिया है कि हम अपने माता-पिता से ज्यादा छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति वफादारी रखते हैं। इस वीडियो को नितिन गडकरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सांझा किया गया है। इस ट्वीट में नितिन गडकरी ने अपने एक भाषण का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान दिया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में नितिन गडकरी छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस वीडियो में नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे हैं क‍ि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं! हम अपने माता-पिता की तुलना में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अधिक निष्ठा रखते हैं। क्योंकि उनका जीवन हमारा आदर्श है।

महाराष्ट्र में एक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हीरो हो गए हैं। उनकी जगह पर शरद पवार और नितिन गडकरी को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि यदि कोई आपसे कहे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट आइकन कौन है? तो बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में ही आपको मिल जाएंगे। शिवाजी महाराज तो पुराने युग की बात है, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक... ये नितिन गडकरी तो आपको यहीं मिल जाएंगे।

Union Minister Nitin Gadkari gave the first reaction on the controversial statement given by Governor Koshyari

Mumbai: Union Minister Nitin Gadkari has given the first reaction to the controversial statement made by Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari on Chhatrapati Shivaji Maharaj.  Gadkari said that Chhatrapati Shivaji Maharaj is our God!  We owe more allegiance to Chhatrapati Shivaji Maharaj than our parents.  Because his life is our role model.

Political infighting in Maharashtra is not taking the name of stopping.  Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari's statement on Chhatrapati Shivaji Maharaj at the convocation ceremony in Aurangabad has created a new controversy.  The situation is that due to the statement of Governor Bhagat Singh Koshyari, agitations are taking place against him all over Maharashtra.  Governor Bhagat Singh Koshyari made this statement about Chhatrapati Shivaji Maharaj while referring to Union Minister Nitin Gadkari.  Nitin Gadkari has given a very frank response to all these controversies.

Union Road Transport Minister Nitin Gadkari has replied through a video that we owe more loyalty to Chhatrapati Shivaji Maharaj than our parents.  This video has been shared from the official Twitter handle of Nitin Gadkari.  In this tweet, Nitin Gadkari has tweeted a video of one of his speeches.  In this he has given a statement on Chhatrapati Shivaji Maharaj.  In this 30 second video, Nitin Gadkari is seen talking about Chhatrapati Shivaji Maharaj.

Please inform that in this video Nitin Gadkari is seen saying that Chhatrapati Shivaji Maharaj is our God!  We owe more allegiance to Chhatrapati Shivaji Maharaj than our parents.  Because his life is our role model.

At the convocation ceremony of a university in Maharashtra, Governor Bhagat Singh Koshyari had said that Chhatrapati Shivaji Maharaj is now an old hero.  Sharad Pawar and Nitin Gadkari should be considered as the new heroes of Maharashtra in their place.  Bhagat Singh Koshyari had said that I feel that if someone asks you who is your favorite hero?  Who is your favorite icon?  So there is no need to go out.  You will get it here only in Maharashtra.  Shivaji Maharaj is a matter of old era, I am talking about new era.  You will find here, from Dr. Ambedkar to Nitin Gadkari... You will find this Nitin Gadkari here.