Maharashtra Politics Breaking : महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायकों को जारी किया नोटिस Big news from Maharashtra politics, Assembly Speaker issues notice to Chief Minister Eknath Shinde and MLAs

Maharashtra Politics Breaking : महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, 

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायकों को जारी किया नोटिस

#Loktantrakiawaaz
मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बगावत और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बीच विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने शिंदे गुट के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायकों को नोटिस जारी किया है.

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से सात दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है.

उनका यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब राज्य की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा है और माना जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस गुट के साथ आने से शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नाराज बताए जा रहे हैं. बता दें विधानसभा अध्यक्ष को शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करना है. 

महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 17 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगा. यह निर्णय शुक्रवार को विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ रविवार को सरकार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता छगन भुजबल मौजूद थे.

Maharashtra Politics Breaking: Big news from Maharashtra politics,

Assembly Speaker issues notice to Chief Minister Eknath Shinde and MLAs