चंद्रपूर में महिला पोलिस योद्धा की कोरोना से निधन

चंद्रपूर में महिला पोलिस योद्धा की कोरोना से निधन
चंद्रपूर, 27 अगस्त (का प्र) : चंद्रपूर जिले के प्रमुख पुलिस स्टेशन रामनगर में कार्यरत महिला पुलिस कांस्टेबल की इलाज के दौरान आज नागपुर में मृत्यु हो गई। पहले चंद्रपुर में इलाज के बाद उन्हें नागपुर ले जाया गया, जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला पोलिस कर्मी को कोरोना संक्रमण व किड़नी की समस्या के चलते इलाज के लिए चंद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होती जा रही थी इसलिए उन्हें अच्छे उपचार हेतु नागपुर भेजा गया। लेकिन गुरुवार सुबह  11 बजे के बीच महिला पुलिस कर्मी की मृत्यु हो गई।