नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी है कि 51 वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा।
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार ज्यूरी ने उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है।