महाराष्ट्र: 24 घंटे में 167 लोगों ने तोड़ा दम, डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना मरीज # Covid-19


     महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों में से 84,245 लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं

वहीं अभी एक्टिव मामलों की संख्या 67,600 है

     महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,318 नए केस

    मुंबई में 24 घंटे में 2,077 संक्रमित, 65 लोगों की मौत

    मुंबई ,27 जून : देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद पांच लाख के पार हो गई है। लगातार कोरोना के बढ़ते कहर के बीच महाराष्ट्र राज्य अभी भी संक्रमितों के मामाले में टॉप पर है। महाराष्ट्र में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,318 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 167 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

        महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के कुछ आंकड़े अब 1 लाख 59 हजार 133 (1,59,133) हो गए हैं। इनमें से अब तक 7,273 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों में से 84,245 लोग अब तक कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं अभी एक्टिव मरीज 67,600 हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

    देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़े बढ़कर 5 लाख 8 हजार 953 (5,08,953) हो गए हैं। इनमें से 2 लाख 95 हजार 881 (2,95,881) लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, वहीं 15,685 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।